इस्लाम नगर के लोगों ने किया मोबाइल टावर लगाने का विरोध
इस्लाम नगर के लोग मोबाइल टावर का विरोध करते हुए।
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
शहर के वार्ड 14 इस्लाम नगर के लोगों ने मोबाइल लगाने का विरोध किया है। कलेक्टर को भी ज्ञापन दिया है। मदरसा के पास रहने वाले इसरार खान ने बताया कि आबादी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। इससे हानिकारक विकिरणों के निकलने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। प्रतिनिधि मंडल में इंतजार, शरीफ, आदिल चौहान, मोहम्मद अली, मोहम्मद रफीक, मंसूर, इदरीश, शकील, शब्बीर खान, मोहम्मद शकील समेत कई लोग शामिल थे। लोगों के विरोध के चलते टावर का काम रुक गया।