पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • लीला की ढाणी के किशन सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित

लीला की ढाणी के किशन सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गुढागौड़जी ग्रामीण

गुढ़ा ग्राम पंचायत के लीला की ढाणी निवासी किशनसिंह शेखावत को शौर्य दिवस पर दिल्ली में उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू एवं डीजी सीआरपीएफ ने सम्मानित किया।

पाकिस्तानी सेना की एक ब्रिगेड ने गुजरात स्थित कच्छ के रन की एक पोस्ट पर हमला किया था। सीआरपीएफ की दूसरी बटालियन की दो टुकड़ियों ने 9 अप्रैल 1965 को सामना किया और पाकिस्तानी ब्रिगेड के 35 जवान एवं दो अधिकारी मार गिराए थे। उस बटालियन में शामिल शेखावत अब 84 साल के हैं। उन्हें हाल ही दिल्ली में आयोजित समारोह में डीजी सीआरपीएफ ने इस सम्मान के साथ छह लाख रुपए नकद एवं इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र में 25 बीघा जमीन संबंधी पत्र देकर नवाजा।

खबरें और भी हैं...