पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • चिड़ावा की वंशिका ने 39 सैकंड में 11 अंकों की संख्या का पहाड़ा लिख कर बनाया रिकॉर्ड

चिड़ावा की वंशिका ने 39 सैकंड में 11 अंकों की संख्या का पहाड़ा लिख कर बनाया रिकॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवनी शिक्षण संस्थान में आठवीं की मेधावी छात्रा वंशिका शर्मा ने तेजी में अरबों-खरबों का पहाड़ा लिखने का रिकॉर्ड बनाया है। बारह वर्ष तीन माह की इस होनहार छात्रा ने शनिवार दोपहर स्कूल में हुए कार्यक्रम में तेज गति में सटीक गुणक करने की काबिलियत का प्रदर्शन किया। इस गणितीय क्षमता को परखने के लिए भारतीय सर्व धर्म संसद के संयोजक गोस्वामी सुशील महाराज, डीएसपी सौरभ तिवाड़ी, बीसीसीआई कोच वीरेंद्र राठौड़, संस्था सचिव भगवती मील, संरक्षक सांवरमल, महावीर इंटरनेशनल के जोन चेयरमैन डॉ. एलके शर्मा, बैंक प्रबंधक सत्यजीत चौधरी, पूर्व सरपंच प्रताप सिंह झाझड़िया सहित 11 अतिथियों ने एक-एक अंक बताए।

इसके बाद पिता मनोज शर्मा द्वारा पेन थमाते ही वंशिका ने अतिथियों द्वारा बताए गए 11 अंकों का मात्र 39 सैकंड में ही पहाड़ा (गुणक) लिख डाला। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी संतोष अग्रवाल ने वंशिका को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस सौंपा। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य विजय सिंह, प्रबंधक राजेश वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी गोकुलचंद शर्मा, वंशिका की मम्मी वंदना, आंचल भगेरिया सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद थे।

वंशिका को रिकार्ड का प्रमाण पत्र देते अतिथि।

खबरें और भी हैं...