शादी का झांसा देकर विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी को जेल
चूरू/झुंझुनूं | चूरू के महिला थाने में 17 मार्च को वार्ड 22 की एक 25 वर्षीय विवाहिता के साथ शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के दर्ज मामले में एक आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा। डीएसपी हुकुमसिंह के अनुसार उक्त मामले में आरोपी चिड़ावा (झुंझुनूं) निवासी अरुण पुत्र अशोक नायक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। मामले में एक नामजद आरोपी झुंझुनूं निवासी नितिन अभी भी फरार है।