8 बीघा जमीन पर बनेगा अंबेडकर भवन भूमि पूजन हुआ, 70 लाख रुपए भी दिए
शहरी क्षेत्र में 8 बीघा जमीन पर अंबेडकर भवन का निर्माण होगा। इस संबंध में अंबेडकर जयंती पर शनिवार सुबह सागरपाड़ा में अंबेडकर पार्क में एक समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के दौरान भवन निर्माण के लिए जहां भूमि पूजन हुआ वहीं भवन निर्माण के लिए सरकार की ओर से 70 लाख रुपए देने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री जगमोहन बघेल, राज्य मंत्री अब्दुल सगीर धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह नगर परिषद सभापति कमल कंसाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यालय में मनाई गई। सफाई कर्मचारी यूनियन कार्यालय में डॉ. अंबेडकर की 127वीं जयंती पर कार्यक्रम शिवराम की अध्यक्षता में हुआ। अखिल भारतीय निर्बल वर्ग संघ की नगर शाखा द्वारा भामतीपुरा कार्यालय पर अंबेडकर का जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता थे। अखिल भारतीय जाटव महासभा की जिला शाखा के बैनरतले डॉ. अंबेडकर 127वीं जयंती सागरपाड़ा रोड स्थित अंबेडकर पार्क में मनाई गई। वहीं एक अन्य कार्यक्रम अंबेडकर पार्क में रोशनलाल बौद्ध के मुख्यातिथ्य में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि उदयवीरसिंह थे। शोभायात्रा के प्रभारी बीके कंचन ने बताया कि 20 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की शोभायात्रा निकाली जाएगी। अनुसूचित जाति एकता परिषद की ओर से राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय फूटा दरवाजा में जयंती समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि ब्रजेश व्यास थे जबकि अध्यक्षता वीरसिंह रजक ने की। विशिष्ट अतिथि कप्तानसिंह, प्रतापसिंह थे। वक्ता अमित कुमार थे। संचालन महेश रजक ने किया।
बसेड़ी
जयंती समारोह कस्बा स्थित नयावास में मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि तहसीलदार भोलाराम रहे।
धौलपुर. भूमि पूजन करते जनप्रतिनिधि।
लोगों ने किया डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान
डौमपुरा में शनिवार को जयंती मनाई गई। समारोह में तहसीलदार व ग्रामीणों ने डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जीवनी पर प्रकाश डाला।
जगनेर | बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जगनेर में शनिवार को पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित डाॅ. भीमराव रामजी अंबेड़कर की मूर्ति पर माल्यार्पण करके 127वीं जयंती मनाई। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष डाॅ. लवलेश कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए सिद्धांतों को जीवन में अपनाने के बात कही। अमित पाराशर, सत्यप्रकाश परमार, योगेश प्रजापति, आशु परमार आदि मौजूद रहे।
राजाखेड़ा
जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कस्बे के वार्ड 7 में स्थित अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया गया।
सरमथुरा
अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बाडी़ विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और विधायक रानी सिलौटिया उपस्थित रही।
बसईनवाब
कस्बा सहित क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों, गांवों और चौपालों पर जयंती जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए।
20 को निकालेगी डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा
वहीं एक अन्य कार्यक्रम अंबेडकर पार्क में रोशनलाल बौद्ध के मुख्यातिथ्य में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि उदयवीरसिंह थे। इस मौके पर उपस्थितजनों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शोभायात्रा के प्रभारी बीके कंचन ने बताया कि 20 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
बाड़ी
जगनेर