पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव बताएं अफसर

लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव बताएं अफसर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर |आखातीज पर अबूझ मुहुर्त होने के कारण जिले भर में काफी संख्या में विवाह समारोह के आयोजन होते हैं। इस दिन का फायदा उठाते हुए कुछ लोग बाल विवाह भी कराते हैं। जिले में बाल विवाह पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए कलेक्ट्रेट में एडीएम हरफूलसिंह यादव ने महिला अधिकारिता विभाग व बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए इन पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

साथ ही कलेक्ट्रेट सहित सभी उपखंड अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक सुरभिसिंह ने बताया कि एडीएम यादव ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि 16 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार, प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाए। वहीं ग्राम सभाओं में लोगों को जागरुक कर बाल विवाह के दुष्प्रभाव बताएं। इस संबंध में सहायक निदेशक सुरभि सिंह ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी व प्रचेताओं को निर्देशित किया है कि वे बाल विवाह पर भी नजर रखें।

एडीएम हरफूलसिंह यादव ने दिए निर्देश, सख्ती बरतें

इन नंबरों पर दे सूचना

कलेक्ट्रेट : 05642-220033

एसपी : 05642-220697

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण : 05642-220162

एसडीएम धौलपुर : 220834

एडीएम बसेड़ी : 276741

एडीएम राजाखेड़ा : 233649

एसडीएम बाड़ी : 273801

एसडीएम सैंपऊ : 266276

खबरें और भी हैं...