पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीड़ितों को मिलेगी हर संभव मदद : कलेक्टर

पीड़ितों को मिलेगी हर संभव मदद : कलेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | कलेक्टर शुचि त्यागी ने शनिवार को कौलारी, कुरैंधा और नगला खरगपुर का दौरा किया। कलेक्टर ने गत 11 अप्रेल को क्षेत्र में आए भयंकर नुकसान का जायजा लिया तथा मृतकों के परिवारजन से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त किया। कलेक्टर कुरैंदा में भगवती और नगला खरपुर में सूरजभान के घर पहुंची। इन दोनों की तूफान में मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने कहा कि विपदा की स्थिति में राज्य सरकार उनके साथ है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। कलेक्टर ने कौलारी जीएसएस का भी निरीक्षण किया। तूफान से इस जीएसएस को काफी क्षति पहॅंुची तथा क्षेत्रा में बिजली आपूर्ति में बाधा पडी है। शनिवार शाम को ही जीएसएस को चालू किया जा सका है।

चितौरा में तूफान से नुकसान का लिया जायजा

चंदे का पूरा पंचायत चितौरा में अंधड़ और तूफ़ान से पशुधन और फसलों का भारी नुकसान हुआ। नुकसान का जायजा समाजसेवी सतीश शर्मा मैनेजर ने गांव का दौरा कर किया। उन्होंने कहा कि इस गांव में तूफ़ान से भारी नुकसान हुआ है जिसमे आशाराम बघेल की पीपल का पेड़ गिरने से 10 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई है व पूरा मकान क्षतिग्रस्त हुआ। केदार भगत के मकान की दीवार गिर गयी जिससे मकान व पशुधन को नुकसान हुआ। सतीश शर्मा ने प्रशासन से गांव के लोगों को उचित मदद व मुआवजा देने की मांग की।

खबरें और भी हैं...