पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कब्रिस्तान की चारदीवारी का शिलान्यास

कब्रिस्तान की चारदीवारी का शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| पुराना शहर पटपरा स्थित तकिया कब्रिस्तान की चारदीवारी का शिलान्यास वक्फ विकास परिषद के चेयरमैन अब्दुल सगीर खान ने िकया। इस मौके पर सगीर ने बताया कि सीएम राजे ने कब्रिस्तान व शमशान की चारदीवारी के लिए 55 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। जिसमें हमारे विशेष अाग्रह पर नगरपरिषद क्षेत्र के कब्रिस्तान की चारदीवारी के लिए चालीस लाख रुपए स्वीकृत किए। जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल अब्बासी ने बताया कि सरकार ने छह कब्रिस्तानों की चारदीवारी के लिए बजट दिया है और अब निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। इस मौके पर आफताब अहमद, मुश्ताक कुरैशी, सुलेमान फारुखी, सगीर जाफरी, खुर्शीद कुरैशी, सिराज खान, अर्जुन मावई, सगीर खान, सादिक खान आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...