पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोशल मीडिया के दुरुपयोग की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़. झालावाड़ मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के नाम से बने सोशल मीडिया ग्रुप पर रविवार को आपत्तिजनक टिप्पणी करने का विरोध किया है।

मीणा समाज अधिकारी, कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. हुकुमचंद मीणा, रघुनंदन मीणा, हेमराज मीणा व नरेशकुमार मीणा की ओर से की गई शिकायत में आरोप है कि डॉ. आरडी माथुर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई है। इस मामले में ग्रुप का दुरुपयोग करने के आरोपी को पाबंद किया जाए। सीआई ने बताया कि इस संबंध में उनको परिवाद मिला है, जांच की जा रही है। उधर, डॉ. माथुर ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए आरोप निराधार है। मैने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की, जिससे किसी की भावनाएं आहत हो।

खबरें और भी हैं...