पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • घर में घुसे 4 बदमाशों ने की मारपीट, फायर कर आभूषण ले गए

घर में घुसे 4 बदमाशों ने की मारपीट, फायर कर आभूषण ले गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाेरखेड़ी गांव में शनिवार आधी रात बाद 2 बजे घर में घुसे बदमाशों ने महिला के जेवर छीन लिए। सास के विरोध करने पर उसे लाठी से पीट दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने बंदूक से फायर कर दिया। इसके बाद जेवर लेकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार बोरखेड़ी निवासी दिनेशकुमार धाकड़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि देर रात में बदमाश घर में घुस आए। इनमें एक बदमाश के दीवार पर चढ़ने की आवाज से मां गंगाबाई की आंख खुल गई। दो बदमाशों ने उसकी प|ी के गले से मंगलसूत्र व चांदी की पायल छीन ली। मां ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके गले की चांदी की चैन खींच ली और लाठी से मारपीट शुरू कर दी। दिनेश बाहर निकला तो वहां पर एक बदमाश बंदूक लिए खड़ा था। उसने फायर कर दिया।

इसके बाद चारों बदमाश फरार हो गए। मारपीट में गंगाबाई को चोंटें आई हैं। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। थानाप्रभारी महेश सिंह ने बताया कि दिनेश धाकड़ की रिपोर्ट पर 4 बदमाशों के खिलाफ चोरी और हत्या का प्रयास की धारा में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...