पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सालासर में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के शैलेश लोढ़ा ने गुदगुदाया

सालासर में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के शैलेश लोढ़ा ने गुदगुदाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहनधाम में गो सेवार्थ हुए कवि सम्मेलन में कवियों की विभिन्न हास्य प्रस्तुतियों ने जहां श्रोताओं को गुदगुदाया, वहीं व्यंग्य रचनाओं ने सोचने पर मजबूर कर दिया। कवि सम्मेलन में हास्य कवि व तारक मेहता उल्टा चश्मा के कलाकार शैलेश लोढ़ा, संजय झाला, दीपिका माही, दिनेश दिग्गज, योगेंद्र शर्मा ने काव्य पाठ का वाचन किया। लोढ़ा ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से श्रोताओं को अपनी संस्कृति के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। वहीं बच्चों को मोबाइल से दूर रहने व किताबों के नजदीक लाने का आह्वान किया। कवि योगेंद्र शर्मा ने देश भक्ति से ओत-प्रोत कविताएं सुनाकर देश सेवा के प्रति समर्पित होने का आह्वान किया। कवयित्री दीपिका शर्मा ने मारवाड़ी में प्रेमरस काव्य पाठ करते हुए अपनी मिट्‌टी से हमेशा जुड़े रहने की प्रेरणा दी। इससे पूर्व अतिथियों व कवियों ने बालाजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। अध्यक्षता महावीर पुजारी ने की। मुख्य अतिथि सुजानगढ़ एसडीएम दीनदयाल बाकोलिया व एएसपी सतनाम सिंह थे। विशिष्ट अतिथि सुरजाराम ढ़ाका, श्रीराम कौशिक, आत्माराम पुजारी, मदन मंगलूणिया, अनिल लोढ़ा, महेश शर्मा, बजरंग जांगिड़, पवन कुमार तोषवाण, भंवरलाल सामोता थे। समाजसेवी भंवरलाल सामोता ने गोसेवार्थ 51 हजार व महावीर प्रसाद पुजारी ने 31 हजार रुपए देने की घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.वासुदेव चावला, मांगीलाल पुजारी, लक्ष्मीनारायण पुजारी, धनराज पुजारी, भाजपा जिला महामंत्री धर्मवीर पुजारी, आदित्य पुजारी, प्रधान गणेश ढ़ाका, तरूण शर्मा आदि उपस्थित थे। संजय झाला ने संचालान किया।

शैलेष लोढ़ा।

चूरू. मूर्ति अनावरण समारोह को संबोधित करते पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़।

सांसी समाज मुक्तिधाम में मूर्ति अनावरण किया

चूरू |
वार्ड 37 स्थित सांसी समाज के मुक्तिधाम में भगवान शिव की मूर्ति का अनावरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ थे। जिला प्रमुख हरलाल सहारण, सभापति विजय कुमार शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, धनराज सैनी, सांवरमल सैनी विशिष्ट अतिथि थे। प्रेम सांसी परिवार के आर्थिक सहयोग से लगी मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम में भंवरलाल, बबलू, विजय कुमार, मदनलाल, प्रकाश, सतीशकुमार जोड़ी, रमेश कुमार, पूर्णाराम, मोहनलाल, व सांवरमल बुंदेला आदि उपस्थित थे। संचालन गणेशकुमार ने किया।

खबरें और भी हैं...