पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वर्षीतप करने वाली बैद का अभिनंदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़ | तेरापंथ महिला मंडल की ओर से दस्साणी भवन में शनिवार को बीदासर से आई सुजानगढ़ की बेटी संतोष देवी बैद का वर्षीतप करने पर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र से हुआ। महिला मंडल सदस्यों ने मंगलाचरण किया। उपासिका शोभा सेठिया ने तपस्वी बहन का जीवन परिचय दिया। महिला मंडल सदस्यों ने तपस्वी बहन का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर व सामयिक किट प्रदान कर सम्मान किया। शेरा देवी चोरड़िया व सरोजदेवी बेद ने गीतिका का संगान किया। तपस्वी बहन के परिवार की और से 5100 रुपए का सहयोग महिला मंडल को प्रदान किया गया। संचालन राजकुमारी भूतोड़िया ने किया।

खबरें और भी हैं...