पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • कर्मचारियों को नुकसान से बचाने के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग

कर्मचारियों को नुकसान से बचाने के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनपीएस कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को हुई। हरपालसिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तहसील अध्यक्ष जितेंद्र मीणा ने बताया कि एनपीएस से कर्मचारियों को बहुत नुकसान हो रहा है। कर्मचारियों को नुकसान से बचाने के लिए पुरानी पेंशन लागू की जाए। कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए बताया कि तीन मई तक एनपीएस को बंद कर पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो कर्मचारियों द्वारा जयपुर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों ने आगे की रणनीति के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष चक्रधर शर्मा, सांवरमल, महावीर प्रजापत ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आंदोलन में बढ़चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं...