बैठक में किसानों ने एक होने का निर्णय किया
बैठक में किसानों ने एक होने का निर्णय किया
सुजानगढ़ | किसान सभा कार्यालय में रविवार को सभा के पदाधिकारियों की बैठक भगवानाराम बिजारणिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सुजानगढ़ शहर के किसानों को कुंड निर्माण का लाभ दिए जाने, सभी राशनकार्ड धारियों को खाद्य सुरक्षा से जोड़े जाने, श्रमिक कार्ड समय पर बनवाने, शहर में आपणी योजना के तहत तोड़ी गई सड़कों को सही करवाने, सभी किसानों को तारबंदी योजना का लाभ दिए जाने, ढाणियों में किसानों की मांग पर बिजली कनेक्शन दिए जाने आदि विषयों पर चर्चा की गई। किसानों को एक जुट करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तेजपाल गोदारा, सुगनाराम रुलानियां, बजरंग सिंह शेखावत, झूमरराम बुरडक़, रोशन दईया, शंकरलाल स्वामी, मुमताज मौजूद थे।