विधायक बेनीवाल बोले-मंत्री राठौड़ को नहीं रखने देंगे विधानसभा में कदम, वसुंधरा को भेजेंगे लंदन
किसानों की नहर से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को गांव रैयाटूंडा में राजस्थान किसान सभा की ओर से किसान सम्मेलन हुआ।
सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2005 में चौधरी कुंभाराम आर्य नहर का एक लाख 48 हजार हैक्टेयर रकबा काट दिया, जिसमें चूरू जिले के मंत्री की पूरी भूमिका थी। जिनको आवाज बनाकर जनता ने विधानसभा में भेजा, उन्होंने नहर का रकबा बढ़ाने की बजाए कटवा दिया। बेनीवाल ने कहा कि इस बार पंचायज राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ को विधानसभा में कदम नहीं रखने दिया जाएगा और वसुंधरा मैडम को लंदन भेजा जाएगा। किसान इसके अभी से कमर कस कर पूरी तैयारी कर ले। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस उन्हंे अपनी-अपनी पार्टी में शामिल करना चाहती है, मगर वे किसी भी पार्टी में नहीं जाने वाले है। बेनीवाल ने कहा कि जब-जब हमने लड़ाई लड़ी है, तो हमेशा जीत मिली है। इस बार नहर की लड़ाई लडेेंगे और जीत हमारी ही होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वीर तेजाजी ने गायों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए, उसी प्रकार किसान नेता अर्जुनराम धेतरवाल ने किसानों के हित की लड़ाई लड़ते हुए धरने के 581वे दिन प्राण त्याग दिए। उनका सपना था कि किसान के हर खेत को पानी मिले, जिसे अब मिलकर पूरा किया जाएगा। इस बार विधानसभा शुरू होने के साथ ही मेरा पहला सवाल यही होगा कि नहर का रकबा वापस कम जोड़ा जाएगा। अध्यक्षता दानाराम मेघवाल ने की। विशिष्ट अतिथि किसान सभा प्रदेशाध्यक्ष कृष्णलाल सहारण, हरिसिंह बेनीवाल, ताराचंद कस्वा, लिलाधर नैण, श्योनाथ, रामकरण महला, रामस्वरूप झाझडि़या, भोजराज महला, सावित्रि देवी थे।
रतनगढ़ और सरदारशहर में बेनिवाल का स्वागत, बोले-इस बार राठौड़ को हराएंगे
रतनगढ़. कार्यकर्ताओं के साथ खींवसर विधायक बेनीवाल।
रतनगढ़ | नागौर से तारानगर जाते समय रविवार को मेगा हाइवे के पास स्थित होटल पर अल्पप्रवास पर रूके खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल का कार्यकर्तााअों ने स्वागत किया। इस मौके पर बेनीवाल ने कहा कि पंचायत राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ को इस बार विधानसभा में नहीं पहुंचने देंगे, चाहे वे चूरू, तारानगर या फिर सरदारशहर कहीं से भी चुनाव लड़े। उन्हें चुनाव में हराएंगे और उनके सामने मजबूत उम्मीदवार को खड़ा करेंगे। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। उन्होंने राठौड़ पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो व्यक्ति किसानों की भलाई नहीं चाहता, उसे पराजय के कगार पर पहुंचाना किसानों का काम है। उन्होंने बताया कि जून में जयपुर में होने वाली रैली के बाद नई पार्टी का ऐलान किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि 70 साल से चली आ रही अव्यवस्था को सुधारे तथा किसानों, युवाओं व शोषित एवं पीड़ित लोगों की आवाज के अनुसार सरकार की नीतियां बनाएं। प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा, पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र हुड्डा, सुरेंद्र सिहाग, अजय बणसिया, मदनलाल ढ़ाका, राजदीप भुवाल, किशोर महिया, राजकुमार ऐचरा, गोपाल धायल, राजकुमार कुल्हरी आदि उपस्थित थे।
सरदारशहर | जाट विकास परिषद् में रविवार को खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल का वीर तेजा युवा संगठन व जाट समाज के लोगों की ओर से स्वागत किया गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहनलाल चौधरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में खींवसर विधायक बेनीवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पंचायत राज मंत्री राजेंेद्र राठौड़ को किसी भी हाल में जीतकर विधानसभा में नहीं जाने देंगे। हालत ये है कि राठौड़ जगह-जगह जाकर जीताऊ सीट की तलाश कर रहे है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तक मंत्री राठौड़ से नाराज है। बेनीवाल ने कहा कि राठौड़ सहित कई नेता किसानों की आवाज कभी भी नहीं उठाते है। ऐसे नेताओं को किसान भी विधानसभा में जाने से रोक दे। इस मौके पर एडवोकेट शिवचंद साहू, भूमि विकास बैंक चेयरमैन ईशराम डूडी, बलदेव सारण, परिषद मंत्री एडवोकेट महेंद्र सिंवर, रामजस चाहर, वीर तेजा अध्यक्ष देवीलाल भाकर, उपाध्यक्ष विघाधर सारण, प्रभुराम सिहाग, पूर्व सरपंच महबूब खान, राजेश सारण, देवकरण जाखड़, मुकेश जाखड़, ईश्वरराम श्योराण, आरके बेनीवाल, ओमप्रकाश मूंड, विकास जाखड़, विशाल जाखड़ आदि ने माल्यार्पण कर बेनीवाल का स्वागत किया।
भास्कर न्यूज | साहवा
किसानों की नहर से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को गांव रैयाटूंडा में राजस्थान किसान सभा की ओर से किसान सम्मेलन हुआ।
सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2005 में चौधरी कुंभाराम आर्य नहर का एक लाख 48 हजार हैक्टेयर रकबा काट दिया, जिसमें चूरू जिले के मंत्री की पूरी भूमिका थी। जिनको आवाज बनाकर जनता ने विधानसभा में भेजा, उन्होंने नहर का रकबा बढ़ाने की बजाए कटवा दिया। बेनीवाल ने कहा कि इस बार पंचायज राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ को विधानसभा में कदम नहीं रखने दिया जाएगा और वसुंधरा मैडम को लंदन भेजा जाएगा। किसान इसके अभी से कमर कस कर पूरी तैयारी कर ले। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस उन्हंे अपनी-अपनी पार्टी में शामिल करना चाहती है, मगर वे किसी भी पार्टी में नहीं जाने वाले है। बेनीवाल ने कहा कि जब-जब हमने लड़ाई लड़ी है, तो हमेशा जीत मिली है। इस बार नहर की लड़ाई लडेेंगे और जीत हमारी ही होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वीर तेजाजी ने गायों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए, उसी प्रकार किसान नेता अर्जुनराम धेतरवाल ने किसानों के हित की लड़ाई लड़ते हुए धरने के 581वे दिन प्राण त्याग दिए। उनका सपना था कि किसान के हर खेत को पानी मिले, जिसे अब मिलकर पूरा किया जाएगा। इस बार विधानसभा शुरू होने के साथ ही मेरा पहला सवाल यही होगा कि नहर का रकबा वापस कम जोड़ा जाएगा। अध्यक्षता दानाराम मेघवाल ने की। विशिष्ट अतिथि किसान सभा प्रदेशाध्यक्ष कृष्णलाल सहारण, हरिसिंह बेनीवाल, ताराचंद कस्वा, लिलाधर नैण, श्योनाथ, रामकरण महला, रामस्वरूप झाझडि़या, भोजराज महला, सावित्रि देवी थे।
उदासर. जाट परिषद में लोगों को संबोधित करते बेनीवाल।