वार्षिकोत्सव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया
रड़वा गांव के जीनियस पब्लिक शिक्षण संस्थान में रविवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ। स्वामी ओमपूर्ण स्वतंत्र के सानिध्य में हुए समारोह में मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ के पुत्र पराक्रम सिंह राठौड़ ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। अध्यक्षता कर रहे तारानगर विधायक जयनारायण पूनिया ने महिला शक्ति को प्रत्येक क्षेत्र में आगे आकर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। जिला प्रमुख हरलाल सहारण, उप जिला प्रमुख सुरेंद्र स्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला, संदीप काजला, आरएएस डॉ. प्रतिभा पूनिया विशिष्ट अतिथि थे। निदेशक मुकेश कुमार बागोरिया व संरक्षक रणधीर सिंह बागोरिया ने अतिथियों का माल्यार्पण व साफा पहनाकर सम्मान किया। ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला प्रमुख सहारण को ज्ञापन दिए। सहारण ने राजगढ़-पिलानी रोड़ के नवनिर्माण व रड़वा-लंबोर बड़ी तक रोड़ निर्माण का आश्वासन दिया।