पेयजल समस्या से ग्रस्त क्षेत्रों के लिए टैंकरों से निशुल्क पेयजल सप्लाई शुरू
सुजानगढ़ | गर्मी के मौसम में दी यंग्स क्लब ट्रस्ट व पीएम छाबड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से निशुल्क टैंकर पेयजल सप्लाई व्यवस्था शुरू हुई है। मुख्य अतिथि एसडीएम दीनदयाल बाकोलिया थे। मदनलाल पूनमचंद छाबड़ा की स्मृति में बाबूलाल, शांतिलाल, हुलासचंद व डाॅ. एसके छाबड़ा के सहयोग से हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता एएसपी सतनाम सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि डाॅ. मधुसूदन शर्मा, दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष विमल पाटनी, मंत्री पारसमल बगड़ा, समाजसेवी बाबूलाल व शांतिलाल छाबड़ा थे। क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन छह टैंकरों से जल की व्यवस्था की जाएगी। डाॅ. एसके छाबड़ा, कन्हैयालाल डूंगरवाल, कमला सिंघी, दानमल शर्मा ने स्वागत किया।