किसान सभा का सम्मेलन 22 काे
सादुलपुर | राजस्थान किसान सभा तहसील कमेटी की बैठक रविवार को कार्यालय में हुई। माईराम दमीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 22 अप्रैल को तहसील कमेटी का एक दिवसीय सम्मेलन डीआरपीएस स्कूल के पास करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कुरड़ाराम दमीवाल, खेमसिंह चौहान, शेरसिंह डांगी व ओमप्रकाश बिशु उपस्थित थे।