पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनाधिकृत शराब ठेका हटाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | मानवाधिकार संगठन जिलाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने आबकारी आयुक्त, गृह मंत्री व एसपी को शिकायत भेजकर देर रात तक ठेके पर शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि थिरपाली बड़ी गांव के बस स्टैंड के पास शराब ठेके पर रोजाना बदमाशों का जमावड़ा लगा रहता है तथा कई बार मारपीट व संगीन वारदात घटित हो चुकी है, जिनके हमीरवास थाने में मामले दर्ज हैं। ठेके पर रात आठ बजे के बाद बदमाशों का आना-जाना शुरू हो जाता है। उक्त शराब की दुकान अनाधिकृत रूप से संचालित है, जिसे हटाया जाए।

खबरें और भी हैं...