डोकवा के ग्रामीणों ने लिया गोशाला बनाने का निर्णय
विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किसान की फसल बचाओ व बेसहारा गोवंश बचाओ अभियान के तहत डोकवा गांव के बालाजी मंदिर में ग्रामीणों के साथ बैठक की। प्रखंड मंत्री प्रवीण सरदारपुरा ने बताया कि एसडीएम की ओर से किसानों की फसल बेसहारा गोवंश व पशुओं से बचाने के दृष्टिगत गांवों में गोशाला खोलने की प्रेरणा को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। एसडीएम सुभाष कुमार ने पंचायत स्तर पर राज्य सरकार की ओर से गोशाला खुलवाने का संकल्प लिया। अनिल धींधवाल ने बताया कि ग्रामीण पिछले दो साल से करीब 250 बेसहारा गोवंश को गांव के सार्वजनिक जोहड़ में रख रहे हैं और ग्रामीणों द्वारा चारे पानी की व्यवस्था की जा रही है। अंत में ग्रामीणों ने गांव में गोशाला बनाने का निर्णय लिया। बैठक में चंदगीराम रणवा, शीशराम जाखड़, मनोज, जयवीर स्वामी, प्रताप कस्वां, मामराज प्रजापत, सरदारराम, दलबीर, निहालसिंह, ख्यालीराम व अन्य ग्रामीणों ने 35 सदस्य कमेटी का गठन किया व गोशाला का पंजीयन करवाने का निर्णय लिया।
सादुलपुर. गोशाला को लेकर डोकवा में हुई बैठक में उपस्थित किसान।