पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • फैंसी ड्रेस में सिद्धि, चित्रकला में वनिशा रही अव्वल

फैंसी ड्रेस में सिद्धि, चित्रकला में वनिशा रही अव्वल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | मोहता पब्लिक स्कूल में रविवार को मोहता अंतर स्कूल ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य आरके अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में मोहता पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के करीब 600 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर फैंसी ड्रेस, कविता, रंग भरो, चित्रकला, राजस्थान सामान्य ज्ञान, भारत सामान्य ज्ञान, निबंध लेखन तथा पावर प्वाइंट प्रतियोगिताएं हुई। मुख्य अतिथि मोहता शिक्षण संस्थाओं के चेयरमैन श्रीवर्धन मोहता ने कहा कि जब विद्यार्थी दूसरे स्कूल के विद्यार्थियों से प्रतिस्पर्धा करते हैं तो उनकी छुपी प्रतिभा तो उजागर होती हैै। उपप्राचार्य इंद्रसिंह नेे प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल से सिद्धि, कविता पाठ में मोहता पब्लिक स्कूल से यशवर्धन, रंग भरो में मोहता पब्लिक स्कूल से अनुष्का शर्मा, चित्रकला में लिटिल एंजल से वनिशा मित्तल, भारत सामान्य ज्ञान में मोहता पब्लिक स्कूल से युवराज, राजस्थान सामान्य ज्ञान में रमा देवी स्कूल से भावना शर्मा तथा पावर प्वाइंट प्रतियोगिता में लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी बिसाऊ के जोयफ कुरैशी व मोहता पब्लिक स्कूल से भव्य अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लक्की ड्राॅ में विजेता 21 विद्यार्थियों को शब्द कोष तथा 25 विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट उपहारस्वरूप दिए गए। निर्णायक मंडल में लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी बिसाऊ के एसपी नेगी तथा जेपी शर्मा थे। प्रतियोगिता में विजेताओं को ट्राई साइकिल, बाइसिकिल, प्रमाण पत्र, मेडल तथा 1100 रुपए प्रदान किए गए।

खबरें और भी हैं...