पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल पर पौने दो करोड़ रुपए खर्च होंगे

सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल पर पौने दो करोड़ रुपए खर्च होंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगढ़ | विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों व कस्बों में पेयजल समस्या दूर करने के लिए सरकार पौने दो करोड़ रुपए खर्च करेगी। सांसद संतोष अहलावत के मुताबिक उनकी मांग पर पीएचईडी मंत्री सुरेंद्र गोयल ने 17 बोरिंग के लिए दो करोड़ 72.23 लाख रुपए मंजूर किए है। इसमें बुहाना में दो बोरिंग के लिए 21.10 लाख रुपए, श्योपुरा ढाणी भालोठ में एक बोरिंग के लिए 10.2 लाख रुपए, खांदवा में एक बोरिंग के लिए 10.7 लाख, सांवलोद में एक बोरिंग के लिए 10.34 लाख रुपए, रायपुर अहिरान में एक बोरिंग के लिए 10.45 लाख, सहड़ लांबी अहीर में एक बोरिंग के लिए 9.80 लाख, सांतौर में एक बोरिंग के लिए 9.31 लाख , निहालोठ रायपुर अहिरान में एक बोरिंग के लिए 9.93 लाख, सिंघाना में तीन बोरिंग के लिए 29.70 लाख, घरडाना कलां में एक बोरिंग के लिए 9.98 लाख, गाडाखेड़ा में एक बोरिंग के लिए 10.50 लाख, थली में एक बोरिंग के लिए 10.85 लाख, शाहपुर में एक बोरिंग के लिए 10.32 लाख तथा बिशनपुरा शाहपुर में एक बोरिंग के लिए 9.86 लाख रुपए खर्च होंगे।

खबरें और भी हैं...