छतरी धाम बुहाना से बाबा उमदसिंह के निर्वाण स्थल तक निकाली निशान पदयात्रा
बाबा उमदसिंह के भक्तों ने रविवार को छतरी धाम बुहाना से तातीजा पहाड़ी पर स्थित बाबा के निर्वाण स्थल तक निशान पदयात्रा निकाली। सेवा मंडल सिंघाना कमेटी के सदस्यों ने भंडारे में सेवा की। बाबा के जयकारे लगाए।
कमेटी के सदस्य सिंघाना युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश झालान ने बताया कि बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों व बच्चों ने निशान पदयात्रा में हिस्सा लिया। सिंघाना उप तहसील के पास सेवा मंडल कमेटी ने भंडारा किया। दिनेश भाटी, मोनू सैन, कमलेश टेलर, सुरेंद्र भाटी, शंकर जांगिड़, शशिकांत शर्मा, बलबीर जांगिड़, सुनील भाटी ने भंडारे में चाय, पानी, फल वितरित किए। बालाजी सर्व जल के संचालक सुंदरलाल की ओर पानी की व्यवस्था की गई।
सिंघाना. बाबा उमदसिंह की निशान पदयात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़।