पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आपदा पीडि़तों से मिले झालावाड़ सांसद

आपदा पीडि़तों से मिले झालावाड़ सांसद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड इलाके में पिछले दिनों तेज अंधड़ और तूफान से इलाके में हुई भयंकर तबाही में लोगों की जान माल के साथ बडे़ पैमाने पर हुए नुकसान को लेकर बांरा झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने रविवार को उपखंड इलाका क्षेत्र का दौरा कर हादसे में मारे गए लोगों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए मृतकों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के इलाज में कोई कसर नहीं छोडऩे की बात कहते हुए उनके शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की।

सांसद ने कहा कि अंधड़ से हुई तबाही को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल 50 हजार की सहायता न केवल उपलव्ध कराइए बल्कि हादसे में मकानों और लोगों की मौत होने पर पीड़ित परिवारों से संवेदना जताते हुए आर्थिक मुआवजे के तौर पर परिजनों को आर्थिक संबल देने के लिए चार लाख देने की घोषणा की है। वहीं गंभीर घायलों को दो लाख तक उपचार में मदद देने के साथ मामूली तौर पर घायलों मकानों में बडे़ पैमाने पर हुए नुकसान के साथ पशुओं की मौत पर भी मुआवजा देकर बडी राहत दी है। सांसद ने कहा कि धौलपुर जिला उनका परिवार है और वे परिवार की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडेंग़े। सांसद दुष्यंत सिंह ने एसडीएम विनोद मीणा, तहसीलदार देवीराम मीणा और राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जिले में आपदा में मकान फसल और पशुओं का नुकसान हुआ है उन सबका सर्वे तैयार करें। जिससे सभी को जल्द से जल्द सहायता दिलाई जा सके। सांसद ने कस्बे समेत कुरैंधा, नगला खरगपुर, बज्जरगढ, कासगंज, निधैरा खुर्द, राजपुर, कुनकुटा और जारगा समेत जिले में आपदा में मरने वाले 14 जनों के परिवारों से मुलाकात कर संवेदना जताई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर त्यागी पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष जगमोहन बघेल सांसद डा़ं मनोज रजौरिया जिला प्रमुख डॉॅ. धर्मपाल सिंह जादौन, धौलपुर विधायक शोभारानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामहेत, एसडीएम विनोद मीणा, भाजपा नेता हरचरण सिंह, बीडीओ विनय मित्र, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बांके लाल लोधा, महावीर प्रसाद, भाजयुमो महामंत्री दुष्यंत बघेल आदि मौजूद थे।

बसई नवाब। कस्बा सहित क्षेत्र में आए 11 अप्रेल की शाम को तेज अंधड़ और तूफान से पीडि़त मृतक परिवारजनों से मिल बारा-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने लोगों को ढाढ़स बंधाया और सरकार द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। सांसद दुष्यंत सिंह ने बसई नवाब के निकटवर्ती गांव बज्जरगढ़ मे मृतक बालिका पिंकी के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इसके बाद सांसद कासगंज का पुरा मे दो सगी बहिनों की मकान मे दबने से मौत पर बालिकाओं के पिता लाखन सिंह लोधा, कुरेंधा की मृतका भागवती के पति सुरेन्द्र, नगला खरगपुर के मृतक सूरजभान पुत्र मंगलिया लोधा, निधेरा कला की मृतका खिलौनी के पिता छिंगा जाटव और राजपुर की 2 वर्षीय मनीषा के पिता कप्तान सिंह हरिजन के घरों पर जाकर परिजनों से मुलाकात कर शौक संवेदना व्यक्त कर सांत्वना प्रदान की और हिम्मत बंधाई।

बसईनवाब. मृतक के परिवार को सांत्वना देते झालावाड़ सांसद एवं अन्य।

झालावाड़ सांसद ने पीड़ितों के घर पहुंचकर की संवेदना व्यक्त

बसेड़ी- झालावाड़ सांसद व धौलपुर जिला प्रभारी दुष्यंत सिंह ने रविवार को क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सांसद 11 अप्रेल को आई प्राकृतिक आपदा तेज आंधी में हुई मौतों पर पीड़ितों के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुनकुटा में मृतका सुमन के घर पहुंच पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया तथा परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने जारगा में मृतक रामावतार के घर पहुंच ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी व सरकार की पीड़ित परिवारों के प्रति पूरी संवेदना है। तथा सरकार द्वारा पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंधड़ तेज होने के चलते जो जन हानि हुई है। उसकी कभी पूर्ति नहीं की जा सकती। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक रानी सिलोटिया सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...