पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आगजनी से प्रभावित परिवारों को दी मदद

आगजनी से प्रभावित परिवारों को दी मदद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ| कस्बे के शिवनगर मोहल्ले में अंधड़ के कारण आगजनी ने मचाए तांडव की चपेट में आए प्रभावित परिवारों को सर ढकने के लिए छप्पर आदि की व्यवस्था के लिए आर्थिक मदद दी। ग्राम पंचायत सचिव गजेंद्र जाट ने बताया कि आगजनी में शिवनगर निवासी मोहन सिंह कुशवाह के परिवार के चार सदस्य बुरी तरह झुलस गए है। बाकी 6 परिवारों को तीन-तीन हजार नगद प्रति परिवार के आर्थिक सहायता दी गई है। नहर अध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि आगजनी में प्रभावित मोहन सिंह कुशवाह का परिवार घोर संकट में है। ऐसे में कस्बे में भामाशाहों और समाज सेवियों को पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधी जितेंद्र सिंह परमार, सहायक सचिव केदार कुशवाह, वार्डपंच संजय पहाड़िया, धर्मेंद्र जाटव आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...