चिड़ावा पंचायत समिति में अरड़ावता और श्योपुरा के सरपंचों का सम्मान
पंचायत समिति में सरपंचो को सम्मानित करते प्रधान कैलाश मेघवाल।
भास्कर न्यूज | चिड़ावा
पंचायत समिति में मंगलवार दोपहर अरड़ावता और श्योपुरा के सरपंच क्रमश: सुनील कुमार बारी का बास व नीतिराजसिंह इस्माइलपुर का सम्मान किया गया। प्रधान कैलाश मेघवाल ने सरपंचो को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बीडीओ मानसिंह डांगी, भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरपंच सुरेंद्र मेघवाल सूजड़ोला, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेंद्र मोदी, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री प्रवीण यादव, पूर्व सरपंच रंगलाल लमोरिया, अमित बराला, नरेश रणवा, सुनिल बिजारणिया, दारासिंह, महिपाल, गजानंद यादव, अनिल सैनी, रजनीकांत शर्मा, विक्की सोलंकी सहित अन्य लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि उत्कृष्ट कार्य के लिए पिलानी विधानसभा क्षेत्र की तीन पंचायतों का राज्य स्तरीय पंचायती राज सम्मान के लिए चयन किया गया। इनमें काजड़ा पंचायत भी शामिल है। चयनित पंचायतों के सरपंचों को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 18 अप्रैल को जयपुर में होने वाले समारोह में सम्मानित करेंगी।