भाजपा जिलाध्यक्ष को झाझड़िया सेवा संस्था ने संविधान की पुस्तक भेंट की
पिलानी | केहरपुरा के नंदलाल झाझड़िया सेवा संस्थान द्वारा सोमवार को भाजपा झुंझुनूं जिलाध्यक्ष राजीवसिंह शेखावत को उनके निवास स्थान पर संविधान की पुस्तक भेंट की गई। समाजसेवी व युवा नेता बबलू झाझड़िया ने पुस्तक भेंट की। इस मौके पर बगड़ मंडल अध्यक्ष गोविंदसिंह राठौड़, बबाई मंडल अध्यक्ष राकेश निर्वाण, भाजपा उपाध्यक्ष कुलदीप काली पहाड़ी, भाजपा मीडिया प्रमुख पुरुषोत्तम खाजपुरिया, इस्लामपुर सरपंच पवन खेतान, दलीप स्वामी आदि मौजूद थे।