यौन शोषण कर वीडियो क्लिप बनाने का मामला
यौन शोषण कर वीडियो क्लिप बनाने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने बताया कि कस्बे के वार्ड आठ की एक युवती ने मामला दर्ज कराया कि करीब साल भर पहले आरओ वाटर की सप्लाई घर पर शुरू करवाने के लिए उसने सांगवान आरओ की गाड़ी के चालक से कहा तो उसने ऑफिस में जाकर मिलने की बात कही।
एक दिन युवती किसी काम से कोर्ट की तरफ गई हुई थी तो वह सांगवान आरओ प्लांट के ऑफिस में चली गई। जहां पर संजय सांगवान ने युवती को ऑफिस में बैठाकर पता लिखने को कहा और बाहर जाकर कुत्ते को खोल दिया। युवती ने बताया कि कुत्ता खोलने से वह डर गई और संजय सांगवान ने यौन शोषण करते हुए वीडियो बनाया तथा किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।