पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • चेयरमैन से असंतुष्ट मंडल सदस्यों की नाराजगी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तक पहुंची

चेयरमैन से असंतुष्ट मंडल सदस्यों की नाराजगी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तक पहुंची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिसाऊ | पालिकाध्यक्ष हारून खत्री व भाजपा नगर मंडल सदस्यों के बीच अंबेडकर भवन का भूमि पूजन समारोह बिना सहमति करवाने से बढ़ी नाराजगी प्रदेशाध्यक्ष व संगठन मंत्री तक पहुंच गई है। भाजपा के नगर महामंत्री विलास सैनी ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी व संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को लिखे पत्र में बताया कि कस्बे में अंबेडकर भवन का 14 अप्रैल को शिलान्यास समारोह था। चेयरमैन भाजपा का होने के बावजूद समारोह को तय करने में संगठन से ना राय ली गई, ना ही समारोह की सूचना दी।

सैनी ने आरोप लगाया कि चेयरमैन एक समुदाय विशेष का ही काम कर रहे हैं। मूल भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्य नहीं किए जा रहे है। पत्र में लिखा है कि प्रदेश नेतृत्व तुरंत दखल कर चेयरमैन को पाबंद करे कि कस्बे में कोई भी विकास कार्य व पालिका की के आयोजन की सूचना मंडल सदस्यों को बैठक बुलाकर राय मशविरा कर दी जाए। सभी मंडल सदस्यों व 11 पार्षदों ने समारोह का बहिष्कार कर नाराजगी जताई थी।

खबरें और भी हैं...