महिला ने ससुर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा कराया
पिलानी | एक महिला ने अपने ससुर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि पुरोहितों का बास की ऊषा देवी ने मामला दर्ज कराया कि मंगलवार को वह घर पर सो रही थी और उसका ससुर घर पर शराब पी रहा था। ससुर ने आवेश में आकर कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया, जिससे उसे गर्दन पर चोंटें आई।