100 की स्पीड में कार पलटी, आयुक्त की गर्भवती पत्नी और ड्राइवर की मौत
भरतपुर के ऊंचा नगला के निकट दारापुर पुलिया पर मंगलवार सुबह सरकारी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार धौलपुर नगर परिषद के आयुक्त शशिकांत शर्मा की गर्भवती प|ी सीमा उर्फ चंचल (33) और ड्राइवर घनश्याम जाटव (32) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आयुक्त शर्मा और उनकी 4 वर्षीय पुत्री नविका गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री वसुंधराराजे के ओएसडी रतनलाल योगी भरतपुर पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था कराई। पुलिस के मुताबिक आयुक्त शर्मा धौलपुर से परिवार के साथ कार में भरतपुर आ रहे थे। उन्हें किसी मीटिंग में शामिल होने जयपुर जाना था। सुबह करीब 11.45 बजे ऊंचा नगला के पास अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कार पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना के बाद मृतकों और घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल लाया गया। यहां आयुक्त की प|ी सीमा और ड्राइवर का पोस्टमार्टम करवाया गया। जबकि आयुक्त और घायल पुत्री को भर्ती कराया गया है।
ऊंचा नगला चौकी इंचार्ज गंभीर सिंह का कहना है कि दुर्घटना में पुलिया में लगे लोहे के एंगलों की वजह से कार के परखच्चे उड़ गए और वह ड्राइवर साइड से चिर गई। कार पुलिया से दूर करीब 150 मीटर दूर खेतों में गिर गई, जहां से उसे बाद में क्रेन से सड़क पर लाया गया। इससे लगता है कि उसकी स्पीड 100 से अधिक रही होगी। घटना के बाद पुलिस नहीं जान सकी कि कार अनियंत्रित आखिर क्यों हुई। सिर्फ कार चालक की लापरवाही ही माना जा रहा है, जो तेज व लापरवाही से ड्राइव कर रहा था। चालक को नींद की झपकी आई या फिर तेज स्पीड में मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। हालांकि कुछ लोगों का मनाना है कि कार के टायर फट गया था, लेकिन पुलिस का मनाना है कि टायर तो ट्यूब लैस थे।
भरतपुर.कार दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त कार।
घायल नप आयुक्त की पुत्री नविका।
भरतपुर. कार दुर्घटना में घायल धौलपुर नगर परिषद अायुक्त शशिकांत शर्मा।
भरतपुर से जयपुर सरकारी कार से जा रहे थे आयुक्त
आयुक्त शशिकांत शर्मा के सड़क हादसे में गंभीर घायल होने तथा उनकी प|ी की मौत का समाचार नगर परिषद में अधिकारियों व कर्मचारियों को यकायक तो यकीन नहीं हुआ। कई लोगों ने भरतपुर फोनकर घटना की जानकारी ली। वहीं कई निजी वाहनों से भरतपुर के लिए िनकल पड़े, इससे नगर परिषद व इससे जुड़े कार्यालयों में वीरानी छा गई। दिनभर कोई कामकाज भी नहीं हो सका।
अाठ माह पहले ही धौलपुर में परिवार को शिफ्ट किया, भरतपुर में रूपवास के मूल निवासी हैं
आयुक्त शशिकांत शर्मा ने अक्टूबर 2015 में नगरपरिषद धौलपुर में अपना पदभार संभाला। शुरुआत में वह एक डेढ़ दो साल बिना फैमिली के नगरपरिषद के पास क्वार्टर में निवास करते रहे। अभी सात आठ महीने पहले ही उन्होंने ऑफिसर कॉलोनी में क्वार्टर शिफ्ट कर फैमिली को रखना शुरू किया था। उनकी प|ी घरेलू महिला थीं। वहीं बच्ची गुलाब बाग स्थित संस्कार एकेडमी में पढ़ती थी। अायुक्त मूल रुप से रूपवास के गांव सकरपुर गांव के निवासी हैं। भरतपुर में काकाजी की कोठी के पास उनका परिवार वहां रहने लगा।
8 माह की गर्भवती थी प|ी
पोस्टमार्टम के बाद मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतका गर्भवती थी। उनकी गर्भवती प|ी का नियमित चैकअप जयपुर में चल रहा था। चूंकि कुछ समय बाद ही डिलीवरी होने वाली इसलिए वे प|ी को चैक अप कराने के लिए जयपुर साथ ले जा रहे थे। प|ी आठ नौ माह के गर्भ से थी।