वार्ड 44 के उप चुनाव के लिए निर्वाचन नामावली की तैयारी शुरू
धौलपुर। नगरपरिषद के वार्ड 44 के उप चुनाव के लिए निर्वाचन नामावली की तैयारी, उसके प्रारूप प्रकाशन एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ओपी सहारन ने बताया कि निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 21 अप्रैल को होगा। दावे और आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। 7 मई तक दावों और आपत्तियों का निस्तारण होगा। 15 मई तक पूरक सूचियां तैयार होंगी। 21 मई को निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस कार्य के लिए कनिष्ठ लिपिक मदन मोहन को प्रगणक और भू-अभिलेख निरीक्षक चरनसिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ये सभी कार्मिक वार्ड नंबर 44 के उपचुनाव से संबंधित सभी कार्यों का निस्तारण करेंेगे।