पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भरतपुर में खुला एसई मीटर कार्यालय

भरतपुर में खुला एसई मीटर कार्यालय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोती झील पाॅवर हाउस में सृजित नए पद एसई मीटर कार्यालय का शुभारंभ सोमवार से हो गया। इस पद पर कोटा से स्थानांतरित होकर आए वीके दुबे ने पदभार संभाल लिया है। अब तक यहां एक्सईएन मीटर ही बैठते थे। एसई मीटर का मुख्यालय कोटा में था। उनके अधीन 8 जिले आते थे, जिनमें जिनमें कोटा सहित बूंदी, झालावाड़, बारां, टोंक, सवाई माधोपुर, भरतपुर और धौलपुर आते थे। कोटा से भरतपुर संभाग की दूरी करीब 400 किलोमीटर होने के चलते, संभाग के जिलों की मॉनिटरिंग प्रॉपर नहीं हो पाती थी। इस परेशानी को देखते डिस्कॉम ने पिछले दिनों भरतपुर में एसई मीटर के नए पद का सृजन किया। अब इनके अधीन संभाग के चारों जिले भरतपुर, धौलपुर, करौली व सवाई माधोपुर रहेंगे। यहां से इनकी मॉनिटरिंग प्रॉपर हो पाएगी। पदभार संभालने के दौरान एक्सईएन मीटर बनवारी लाल मीणा, एईएन मीटर एसके जैन, एईएन स्टोर एसके बंसल, इंटक महामंत्री विद्या सागर शर्मा, गुंजन शर्मा, ओमप्रकाश लवानिया, रमेश गर्ग आदि ने एसई वीके दुबे का माला पहनाकर स्वागत किया। एसई मीटर का मुख्य कार्य बिजली जीएसएस की सुरक्षा का होता है। संभाग में 250 जीएसएस हैं। प्रॉपर मॉनिटरिंग से अब संभाग की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। आमजन को बेहतर गुणवत्तायुक्त निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा 15 हॉर्स पॉवर से अधिक के कनेक्शनों की मॉनिटरिंग का कार्य भी एसई मीटर के अंडर में आता है।

खबरें और भी हैं...