पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल विवाह रोकथाम के लिए छात्रों ने दिया संदेश, जन चेतना रैली आज

बाल विवाह रोकथाम के लिए छात्रों ने दिया संदेश, जन चेतना रैली आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय धौलपुर के तत्वाधान में बाल विवाह रोकथाम के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय प्रेरणानगर धौलपुर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सीओ स्काउट चन्द्र शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि बाल विवाह रोकथाम के लिए विद्यालयों मे प्रार्थना सभा, जनचेतना रैली के माध्यम से नागरिकों में बाल-विवाह रोकथाम में सहयोग के लिए अपील की जा रही है। बाल-विवाह रोकथाम कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में उपस्थित छात्राओं व शारदा छात्रावास की छात्राओं को संगोष्ठी के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम के लिए बताया गया।

संगोष्ठी में छात्राओं को बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई ही नहीं, अपितु एक कानूनी अपराध भी है। इस अवसर पर संस्था प्रधान नरेश बाई मीणा, गाइडर रामा देवी, स्काउटर हरिओम कटारा, शारदे छात्रावास सहायक वार्डन सोनल आदि ने अपने विचार प्रकट किए। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार यदि कोई विधार्थी बाल विवाह रूकवाता है या पुलिस को इसकी सूचना देता है तो ऐसे साहसिक छात्र-छात्रा को जिला, राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा सकेगा। बाल विवाह रोकथाम जन चेतना रैली का आयोजन बुधवार को सुबह 8 बजे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय प्रेरणानगर धौलपुर से पुरानी छावनी तक किया जाएगा।

बाड़ी | बाल मंच व बाल सुरक्षा समिति ने बाल विवाह पर समुदाय को दिया जागरूकता का संदेश प्रय| संस्था द्वारा संचालित परियोजना अंधेरे से उजाले की ओर के तहत चैखपुरा, बरौली का पूरा, रुनपुरा व रहरई में बाल विवाह रोकथाम पर बाल मंच व बाल सुरक्षा समिति सदस्यों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में नारो के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधान आदि पर जागरूकता संदेश दिया।

बाड़ी

धौलपुर. उमादत्त पब्लिक स्कूल में बालविवाह रोकथान की दिलाई शपथ।

धौलपुर. विद्यादेवी शिक्षण संस्थान तसीमो।

धौलपुर

बाड़ी. रैली निकालते स्कूली बच्चे।

धौलपुर

धौलपुर. राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रतन का पुरा।

धौलपुर. बाल विवाह की रोकथाम पर छात्राओं को जानकारी देते शिक्षक।

धौलपुर. न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में मौजूद छात्र।

खबरें और भी हैं...