सुख शांति के लिए किया सुंदरकांड पाठ
सैंपऊ | कस्बे के धौलपुर मार्ग स्थित मंगलवार देर शाम को शिक्षक नेता राजेंद्र शर्मा के द्वारा संगीत में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। स्थानीय बजरंग मंडल के द्वारा पिछले 4 वर्षों से शनिवार और मंगलवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। आचार्य योगेश शास्त्री ने बताया कि देश में सुख शांति एवं भाईचारे के उद्देश्य से बजरंग मंडल के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन अनवरत रूप से किया जा रहा है जिसमें बड़ी तादाद में स्थानीय लोग और श्रद्धालुओं की सहभागिता रहती है। पाठ आयोजन के दौरान नहर अध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, पूर्व सरपंच गोपीचंद शर्मा, डॉक्टर कोक सिंह परिहार, राधेश्याम सिंह परमार आदि मौजूद थे।