पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिड डे मील की नियमित जांच के निर्देश

मिड-डे मील की नियमित जांच के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| कलेक्टर शुचि त्यागी ने राष्ट्रीय पोषाहार सहायता कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा एवं संचालन समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट में ली। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर मिड-डे मील की जांच करें। जिले के 1150 शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को मिड-डे मील दिया जा रहा है। इनमें 35 मदरसे तथा 30 संस्कृत विद्यालय भी हैं। जिले में कुल 1 लाख 47 हजार 803 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। बैठक में यह भी बताया कि इनमें से 96 हजार 102 विद्यार्थियों के आधार कार्ड बन चुके हैं। इस योजना के तहत 2 हजार 386 कुक कम हेल्पर कार्यरत हैं। इनमें से 2023 का आधार कार्ड बन चुका है। उन्होंने शेष विद्यार्थियों और कुक के आधार कार्ड शीघ्र बनवाने के निर्देश भी दिए।

खबरें और भी हैं...