जिला प्रशासन का रोजगार शिविर कल
धौलपुर| जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय 19 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय धूलकोट परिसर में एक दिवसीय शिविर लगेगा। जिला रोजगार अधिकारी रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि शिविर में बेरोजगारों को व्यवसायिक मार्गदर्शन दिया जाएगा। संगम ग्रुप, भीलवाड़ा, जयश्री बायोप्लान्टिक फर्टिलाइजर्स उदयपुर समेत कई प्रतिष्ठित फर्म मौके पर ही भर्ती करेगी।