दिव्यांगों को 20 को मिलेंगे कृत्रिम अंग
धौलपुर| जिले के चिन्हित राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बालक बालिकाओं को 20 अप्रैल को कृत्रिम अंग उपकरण वितरित किए जाएंगे। डीईओ प्रारंभिक महेश चन्द रिजवानी ने बताया कि ब्लॉक बाडी, बसेड़ी, राजाखेड़ा, धौलपुर व सैंपऊ में पूर्व में असेसमेंट शिविर का आयोजन कर अंग उपकरण वितरण के लिए बच्चे चिन्हित किए गए थे। इन चिन्हित बच्चों को 20 अप्रेल को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय प्रेरणा नगर में सुबह 11 बजे कृत्रिम अंग वितरित होंगे।