अंधड़ से हुए नुकसान का हो सर्वे: विधायक
धौलपुर| विधायक शोभारानी कुशवाह ने मंगलवार को पैलेस स्थित भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कई गांवों कोलुआ, बदरिका, मूसलपुर, तसीमों, लुहारी, महाराजपुरा, सिंघावली, मोरोली, बसई सामन्ता, दूबरा व शहर के लोगों ने विधायक को कई समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें अभी हाल में आए आंधी तूफान में जिन लोगों के हुए नुकसान के संबंधित अधिकारियों को सर्वे करने के निर्देश दिए।