जल योजना में हुए काम की जांच कराने की मांग, ज्ञापन भेजा
कस्बे के वार्ड दो की रावता की ढाणी में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष रिछपाल सैनी ने ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेज कर शहरी जल योजना के तहत हुए काम की जांच कराने की मांग की है। वार्ड दो में इस स्कीम के तहत नई पाइप डाली गई है, लेकिन पानी की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही। पानी का प्रेशर भी तेज नहीं है। इस ज्ञापन पर नरेंद्र कुमार सैनी, रामलाल, रवि कुमार, अजय सैनी, मन्नालाल, गौतम, महेंद्र कुमार सैनी, संदीप सैनी, हजारीलाल सैनी, श्याम सैनी, किशोर सहित अनेक लोगों के हस्ताक्षर है।