बैठक में समर्थन मूल्य पर प्याज, लहसून व गेहूं खरीद शुरू करने सहित कई मांग उठाई
नवलगढ़ | अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक शनिवार को किसान भवन में सुमेर बुडानिया की अध्यक्षता में हुई। एक मई को मजदूर दिवस पर जिला मुख्यालय पर मजदूर व किसानों का प्रदर्शन करने, सरकारी केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर अपना अनाज बेचने, प्याज, लहसुन व गेहूं की खरीद शुरू करने की मांग की गई। इस मौके पर सुभाष बुगालिया, रामप्रताप दूत, ओमप्रकाश ढाका, मुकेश काजल, महेश दूत, दीपचंद वर्मा आदि मौजूद थे।