फारुकी को पेश की खिराजे अकीदत
झुंझुनूं | पूर्व सांसद अश्क अली टांक व नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा झुंझुनूं आए। टांक व शर्मा ने शिक्षाविद्ध और साहित्यकार सिराज फारुकी के निधन पर उनके आवास पर जाकर संवेदना प्रकट की। सिराज के बेटे रियाज फारुकी को ढांढस बंधाया। इस मौके पर जिप सदस्य दिनेश सुंडा, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव अनीस फारुकी, पार्षद साजिद हुसैन, हासीम भाटी, संजय शर्मा आदि मौजूद थे।