पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • 12 निकायों में अंबेडकर भवनों का शिलान्यास, 24 ट्राईसाइकिल बांटी

12 निकायों में अंबेडकर भवनों का शिलान्यास, 24 ट्राईसाइकिल बांटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ावा. वाल्मीकि बस्ती में अंबेडकर भवन का शिलान्यास करतीं सांसद व चेयरमैन।

भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं

जिले में अंबेडकर जयंती शनिवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। जिले के बारह नगर निकायों में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से बजट में की गई घोषणा के अनुरूप बनने वाले अंबेडकर भवनों के लिए शिलान्यास किया गया। झुंझुनूं में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से कृत्रिम अंग उपकरण शिविर लगाया गया। 24 ट्राई साइकिल व 11 व्हील चेयर वितरित की गई।

विभिन्न स्थानों पर निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर लगाए गए। भाजपा ने अंबेडकर भवन में, कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय और बसपा ने शहीद स्मारक पर जयंती मनाई। अंबेडकर भवन के सामने से अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई। सांसद संतोष अहलावत व राज्य सभा सांसद मदनलाल सैनी ने झंडी दिखाकर अग्निशमन वाहन को रवाना किया।

चिड़ावा | अंबेडकर जयंती पर विभिन्न संगठनों द्वारा विचार गोष्ठी-पुष्पांजलि कार्यक्रम किए गए। वार्ड चार की वाल्मीकि बस्ती में सांसद संतोष अहलावत और नगर पालिका चेयरमैन मधु शर्मा ने अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया। पट्टिका पर अध्यक्षता करने वाले अतिथि के तौर पर अजा आयोग चेयरमैन सुंदरलाल का नाम भी लिखवाया गया, लेकिन वे कार्यक्रम में शरीक नहीं हुए। इस अवसर पर ईओ विनय पाल, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र कटेवा, सुरेश जलिन्द्रा, मनोज महमिया, सुरेंद्र नायक, एडवोकेट खादिम हुसैन, भूपेंद्र अरडावतिया, ममता सैनी, बैजनाथ मोदी, सुरेंद्र सैनी, बाबूलाल माखरिया, कैलाश ठेकेदार आदि मौजूद थे। इधर, नया बस स्टैंड के पास नेहरू पार्क मे भाकपा माले की ओर से गोष्ठी हुई। फूलचंद ढेवा, रामचंद्र कुलहरि, ओमप्रकाश झारोडा, दुर्गाराम तिलोटिया, इंद्राज सिंह चारावास, सूरजभान ने संबोधित किया। बागर स्थित कबीर टीला में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित हीरालाल पुजारी ने की। पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश बसवाला, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, एड. उम्मेद बरबड़, सीताराम पंवार, अजय सांभरिया आदि ने विचार रखे।

मंड्रेला | कस्बे के बाबा रामदेव मन्दिर में अंबेडकर जयंती पूर्व प्रिंसिपल रामरख कानोडिया की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर स्योप्रसाद एडवोकेट, पूर्व प्रिंसिपल मामराज कानोडिया, महेश सिंहल, सत्यवीर नारनोलिया, मुकेश कानोडिया, राकेश कानोडिया, हर्षराज, अशोक उपस्थित थे।

पिलानी

जयंती पर सिंघाना में बाइक रैली और सूरजगढ़ में शोभायात्रा निकाली गई

पिलानी | विद्या विहार नगर पालिका के वार्ड तीन में अंबेडकर भवन का शिलान्यास हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजीवसिंह शेखावत व विशिष्ट अतिथि चिड़ावा प्रधान कैलाश मेघवाल थे। अध्यक्षता पालिका चेयरमैन डॉ. आरपी पारीक ने की। अतिथियों ने 50 लाख की लागत से बनने वाले भवन के लिए भूमि पूजन कराया। इस मौके पर ईओ अभिलाषा सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुरली मनोहर शर्मा, नरेंद्रसिंह राठौड़, सरोज श्योराण मौजूद थे। नगर पालिका पिलानी के वार्ड 24 में अंबेडकर भवन के लिए शिलान्यास हुअा। मुख्य अतिथि चिड़ावा प्रधान कैलाश मेघवाल थे। अध्यक्षता पालिका चेयरमैन विजय हलवाई ने की। इस मौके पर रामस्वरूप वर्मा, प्रेमप्रकाश मोयल, हरिराम नायक, संदीप पारीक, बाबूलाल सैनी मौजूद थे। डॉ. अंबेडकर सेवा संघ पिलानी के तत्वावधान में रामलीला मैदान में कार्यक्रम हुआ। धर्मपाल बौध की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. हरिसिंह सांखला, बीईटी पीआरओ कर्नल शौकत अली, शंभुदयाल वर्मा, बिड़दीचंद, हीरालाल नायक, राधेश्याम चांवरिया थे। संघ अध्यक्ष विनोद आलड़िया ने स्वागत किया। झेरली में भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष ईश्वर सिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता उप सरपंच वेदप्रकाश मेघवाल ने की।

खेतड़ी | नगरपालिका की ओर से 1.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान मनीषा गुर्जर थी। अध्यक्षता पालिका चेयरमैन उमराव सिंह कुमावत ने की। 48 लाख रुपए की लागत से भोपालगढ़ मार्ग पर अंबेडकर भवन, 60 लाख रुपए की लागत से दो सुलभ कॉम्पलेक्स और 25 लाख रुपए की लागत से मोक्ष धाम का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी पुरुषोत्तम अवस्थी, पार्षद मोहन लाल नायक, किरण देवी आदि उपस्थित थे। इधर, डॉ. अंबेडकर मेघवंशी विकास संस्थान खेतड़ी के तत्वावधान में चूणा चौक स्थित पार्क में जयंती मनाई। पालिका अध्यक्ष उमराव सिंह कुमावत एवं अतिथियों ने टोड़ी मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। मुख्य ऑडिटर एवं वित्तीय सलाहकार इन्द्राज सिंह मुख्य अतिथि थे। अभियाेजन संघ दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगल मीणा, खेतड़ी एसडीएम संजय कुमार वासु, पुलिस उपाधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मीणा, पूर्व प्रधान बजरंग सिंह विशिष्ट अतिथि थे। संस्थान महासचिव जगदीश प्रसाद चनानिया ने अतिथियों का सम्मान किया। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय खेतड़ी में पूर्व सरपंच भागीरथ सिंह की अध्यक्षता एवं पपुरना सरपंच नीतू जोनवाल की मौजूदगी में जयंती मनाई गई। जसरापुर के अटल सेवा केन्द्र पर सरपंच जयप्रकाश पांडे की अध्यक्षता में जयंती मनाई।

बड़ा गांव | आदर्श नगर में अंबेडकर सामुदायिक भवन में अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि दारा सिंह मेघवाल सरपंच गुढाबावनी एवं विशिष्ट अतिथि अरविंद किरोडीवाल प्रोफेसर, सुंदर मल पंवार, श्रीराम मैनेजर व सुभाष फूल्वा थे। अध्यक्षता सरपंच सत्यकुमार तानेनिया ने की। वाचनालय का शुभारंभ हुआ।

सिंघाना | भाजपा कार्यकर्ताओं, बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद ने अंबेडकर जयंती पोस्ट ऑफिस के सामने सामुदायिक भवन में मनाई। दाताराम भाटी, सुनील फिटकरी के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। सिंघाना भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश जैदिया ने विचार रखे। ईश्वर पांडे, कृष्ण कुमार यादव, बिशनाराम, रामानंद शर्मा, अनिल गोदारा, रहीश यादव के नेतृत्व में जयंती मनाई गई।

सूरजगढ़ | राणी बाग में अंबेडकर जयंती मनाई गई। शोभायात्रा निकाली गई। मोतीलाल डिग्रवाल की अध्यक्षता एवं गोपाल पहाड़िया, राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ की प्रदेशाध्यक्ष माया बजाड़, पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र चेतीवाल, डॉ.मुकेश डिग्रवाल, अनिल नायक, रोहिताश खंगवाल, रणजीत सिंह चंदेलिया के आतिथ्य में समारोह हुआ। सुरेंद्र भाटिया, एड. अजय नायक, राजेंद्र चेतीवाल मौजूद थे।

उदयपुरवाटी | विधायक शुभकरण चौधरी ने नगर पालिका की ओर से बनने वाले अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया। समारोह की अध्यक्षता पालिका चेयरमैन पुष्पा सैनी ने की। इस दौरान एसडीओ शिवपाल जाट, ईओ अनिता खीचड़, पार्षद भंवरलाल सिंगोदिया, राजेंद्र ढेनवाल, जब्बर सिंह मौजूद थे।

बूदीन बारुदगर के नोहरे में कार्यक्रम हुआ। सीकर के डीईओ लक्ष्मीनारायण बड़ीवाल मुख्य अतिथि थे। पूर्व मंत्री राजेंद्रसिंह गुढ़ा, रामप्रताप पुलकित, दिलीप असवाल, रामस्वरूप मुल्तानिया, विनोद असवाल, राधेश्याम रचेता, रामूराम किलानिया आदि मौजूद थे।

इस्लामपुर | गोयन बस्ती में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता आशाराम गर्वा ने की। इस दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंघोया, मातादीन गर्वा मौजूद थे।

चिराना | युवा मंच चिराना ने रक्तदान शिविर लगाया। चिराना सरपंच प्रियंका सैनी ने शिविर का शुभारंभ किया। एसके अस्पताल सीकर की टीम ने 141 यूनिट रक्त संग्रहण किया। इस मौके पर गोविंदराम, गोपाल चंदेल, रामावतार वाल्मिकी, प्रहलाद छीनवाल, पंच कैलाशचंद्र आदि मौजूद थे।

गुड़ा (चंवरा) | भैरूंजी बस स्टैंड पर राष्ट्रीय मीणा छात्र महासभा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदत्त मीणा की अध्यक्षता में जयंती मनाई। मुख्य अतिथि मदन सिंह शेखावत व विशिष्ट अतिथि शंकरलाल सैनी थे। घनश्याम नायक, दिनेश जांगिड़, रामनिवास सैनी, मनोज सैनी, मूलचंद सैनी आदि मौजूद थे। किशोरपुरा अटल सेवा केन्द्र पर सरपंच सुमन सैनी व पूर्व सरपंच विमला मीणा के नेतृत्व में जयंती मनाई।

खेतड़ी नगर | केसीसी के अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती मनाई। मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक आरके शाह थे। विशिष्ट अतिथि खेतड़ी विधायक पूर्णमल सैनी, डीएसपी वीरेंद्र मीणा, डीआर मेहता, केपी बिसोई, बीडीओ शशिबाला, बबलू अवाना, थानाधिकारी धर्मेंद्र मीणा थे। अध्यक्षता खेतड़ी उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु ने की। इस मौके पर जीडी गुप्ता, श्री कुमार, जेसी अग्रवाल, बिड़दूराम सैनी, श्यामलाल सैनी, चौधरी बलजीत सिंह आदि मौजूद थे। गोठड़ा बस स्टैंड पर अंबेडकर संगठन के तत्वावधान में जयंती मनाई। मुख्य अतिथि रतिनाथ महाराज थे। अध्यक्षता प्रकाशचंद बायलिया ने की।

सूरजगढ़. आंबेडकर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।

सिंघाना

बड़ागांव

खेतड़ीनगर

खेतड़ी

उदयपुरवाटी. अंबेडकर भवन का शिलान्यास करते विधायक शुभकरण चौधरी।

अस्पताल में मरीजों को फल बांटे

बगड़ | नगर पालिका परिसर में पचास लाख रुपए की लागत से बनने वाले अंबेडकर भवन का शिलान्यास हुआ। चेयरमैन सुशीला बुंदेला, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, वाइस चेयरमैन कीर्ति सिंह शेखावत, राधेश्याम बुंदेला, ईओ शुभम गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़ मौजूद थे। मंड्रेला रोड स्थित अंबेडकर सर्किल जाटाबास में डाॅ. भीमराव अंबेडकर व महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सीईओ जेपी बुनकर थे। अध्यक्षता चेयरमैन सुशीला बुंदेला ने की। नगर पालिका परिसर में भाजपा नगर मंडल की ओर से अंबेडकर जयंती मनाई गई। पूर्व चेयरमैन राजेंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन सुशीला बुंदेला ने की। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, पूर्व चेयरमैन सतवीर बरवड़ व वाइस चेयरमैन कीर्ति सिंह शेखावत विशिष्ट अतिथि थे। भाजपा जिला मंत्री राकेश शर्मा ने संचालन किया। बजरंग दल संयोजक बलवीर सैनी के नेतृत्व में पीरामल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किए गए।

रैली में महिलाएं भी शामिल हुई

बुहाना | अंबेडकर भवन में कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच हरिप्रसाद रांगेय ने की। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी धर्मपाल सिंह थे। प्रधान कविता यादव पंचायत समिति बुहाना, उप प्रधान राजपाल सिंह, भाजपा नेता रतन सिंह तंवर, रोहताश सिंह व गिरवर सिंह, प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने विचार व्यक्त किए। सरकारी स्कूल के खेल मैदान में जयंती समारोह हुआ। महिलाओं एवं पुरुषों ने रैली निकाली। अध्यक्षता सरपंच शकुन कंवर ने की। मुख्य अतिथि तहसीलदार श्यामसुन्दर शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार भंवरलाल कुमावत थे।

गुढ़ागौड़जी | विचार गोष्ठी हुई। केजीआई अध्यक्ष डॉ. हरिसिंह गोदारा ने संबोधित किया। धमोरा भूणाजी जोहड़ में देवाराम की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती मनाई गई। भोड़की में बीडीओ भागीरथमल मीणा, सरपंच नरेश मीणा ने पीएचसी पर रक्तदान शिविर लगाया।

शिमला | अटल सेवा केन्द्र पर सरपंच धर्मेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में जयंती मनाई। अटल सेवा केन्द्र रवां पर सरपंच रेखा जेवरिया की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई।

दुडिया | रघुनाथपुरा में सर्व समाज द्वारा रैली निकाली गई।

खबरें और भी हैं...