शिविर में झुग्गी झोपड़ी वालों को दी पुनर्वास योजना की जानकारी
खेतड़ी | विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बंजारा बस्ती डाडा फतेहपुरा में विधि साक्षरता शिविर लगाया गया । झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को पुनर्वास की योजना की जानकारी दी। शिविर में एडवोकेट विजेन्द्र सैनी, एडवोकेट विजय जांगिड़, पीएलवी अकबरी बेगम व सजना देवी ने रियायती दरों एवं निशुल्क पुनर्वास की योजनाओं की भी जानकारी दी।