जाटव समाज का विवाह सम्मेलन कल
धौलपुर। अभा जाटव महासभा की जिला शाखा द्वारा सोमवार को जाटव समाज का तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का अायोजन किया जाएगा। महासभा के अध्यक्ष सूरजमल ने बताया कि सैंपऊ रोड स्थित हिना रिसोर्ट में होने वाले इस विवाह सम्मेलन में बेटियों की शादी मात्र एक रुपए में कराई जाएगी। इस अवसर पर भीम दरबार सजाया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी व डॉ. अंबेडकर की 127वीं जयंती समारोह भी मनाया जाएगा।