दो काव्य कृतियों का विमोचन आज
धौलपुर। जैन धर्मशाला में रविवार को सुबह 10.30 बजे साहित्यकार आचार्य रामदत्त मिश्र अनमोल की प्रकाशित दो काव्य कृतियों का विमोचन किया जाएगा। समाज सेवी प्रशांत हुंडावाल ने बताया कि पुस्तक ब्राह्ममण यश गाथा एवं भगवान परशुराम गीतमाला के विमोचन समारोह की अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिल्ली के सुप्रसिद्ध हिंदी प्रेमी गौ सेवक एवं पूर्व महापौर पं महेश चंद शर्मा करेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा होंगे।