ई-मेल पर भी भेज सकेंगे तबादलों के आवेदन
धौलपुर। ग्रेड थर्ड शिक्षक अपना तबादला आवेदन जिला कार्यालय की आईडी व अंतर जिला स्थानांतरण वाले कार्मिक निदेशालय की आईडी पर आवेदन भेजेंगे। आवेदक अपनी ई-मेल आईडी से स्थानांतरण आवेदन पत्र भेज सकेंगे। आवेदन पत्र के साथ अपना कोई पहचान पत्र की प्रति भी मेल करनी होगी। आवेदक अपने स्थानांतरण आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित कार्यालय में भी भेज सकेंगे।