अस्पताल परिसर में बांधे परिंडे, बांटे फल
धौलपुर | गर्मी में प्यासे पक्षियों को सहजता से पानी उपलब्ध हो सके, इसके लिए श्रीराम सत्संग मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शनिवार को जिला चिकित्सालय परिसर में परिंडे बांधे, वृद्धजन तथा जच्चा-बच्चा वार्ड में फल वितरण किया। मंडल के महामंत्री गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि शनिवार को मंडल के सभी पदाधिकारी व सदस्य जिला अस्पताल पहुंचे और वहां लगे हुए पेड़ों सहित टीन शैड में परिंडे बांधकर उनमें पानी भरा। इसके बाद वृद्धजन वार्ड तथा जच्चा-बच्चा वार्ड में पहुंचकर वहां उपचार ले रहे मरीजों को फल वितरण किया। इस मौके पर मंडल कोषाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद कुलश्रेष्ठ, महिला अध्यक्ष रीना कुशवाह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र पैगोरिया, सदस्य किशोरीलाल, महेंद्रसिंह, कालीचरन सविता, हरि, मयंक, स्नेहलता गुप्ता, संगीता, नीरज आदि मौजूद थे।