पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कमरों का ताला तोड़ कर सोने व चांदी के आभूषण चुराए

कमरों का ताला तोड़ कर सोने व चांदी के आभूषण चुराए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।

बाड़ी | बाडी़ थाने में संतराम पुत्र चिरौजी मीना निवासी चाकरों उमरेह ने एक मामला दर्ज करवाया जिसमें बताया गया कि शुक्रवार की देर रात को वह घर नहीं था। उसके घर पर उसकी प|ी सरोज और बच्चा था। रात को करीब 2 बजे 4 अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए और जिस कमरे में पीड़ित की प|ी सो रही थी उसकी बाहर से कुण्डी लगा दी और घर के अन्य कमरों के ताले तोड़ चोरी करने लगे। चोरी का पता जब पीड़ित की प|ी सरोज को लगा तो उसने शोर मचाया तब जाकर गांव वालों से उसे बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक चोरी किए गए सामान में 2 तोले की एक सोने की लर, एक अंगूठी, दो चांदी की करधनी, दो जोडी़ तोड़िया सहित कुछ नकदी व अन्य सामान चुका कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...