पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रवि गोयल प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत

रवि गोयल प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसेड़ी | अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष व युवा प्रदेश अध्यक्ष ने रवि गोयल को अखिल भारतीय युवा अग्रवाल आईटी प्रकोष्ठ का प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश संरक्षक व सलाहकार समिति सदस्य मनोज गर्ग व प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सुधाकर मंगल ने बताया कि अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की आई टी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में पूर्वी राजस्थान के 16 जिलों के युवाओं को मनोनीत किया गया है। धौलपुर जिले के बसेड़ी से प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर गोयल, बाड़ी से सहसंयोजक सोमेंद्र मंगल, मनिया से कार्यसमिति सदस्य के रूप में कमल किशोर को मनोनीत किया है। युवा प्रदेश मंत्री योगेश मित्तल बख्तपुरा वाले, महामंत्री हेमन्त बंसल, उपेंद्र गर्ग, सौरभ सिंघल, जितेंद्र गर्ग, रवि मित्तल, अंकुर बंसल, आकाश गोयल, हार्दिक बंसल, हर्षित ने नए सदस्यों को पदाधिकारियों को बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...